
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की सरगर्मी अब अपने चरम पर है। मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी ताकत झोंकी। संध्या सिंह ने रामनगर शंकोसाई, पारडीह और शांतिनगर सहित कई प्रमुख इलाकों में पदयात्रा की और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।
जनसंपर्क के दौरान दिखा जबरदस्त उत्साह
पदयात्रा के दौरान संध्या सिंह का स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शंकोसाई और शांतिनगर की गलियों में भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग अपने घरों से निकलकर समर्थन देने पहुंचे। कई जगहों पर फूलों की माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। समर्थकों के उत्साह को देखकर पारडीह और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी माहौल पूरी तरह एनडीए के पक्ष में नजर आया।
“मानगो का समग्र विकास ही एकमात्र लक्ष्य” – संध्या सिंह
आम जनता को संबोधित करते हुए संध्या सिंह ने मानगो की ज्वलंत समस्याओं पर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा बेहतर सड़कें, शुद्ध पेयजल और जलजमाव से मुक्ति दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।मानगो को गंदगी मुक्त बनाकर एक आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित करना उनका संकल्प है।वार्डों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
“कैमरा छाप” पर वोट देने की अपील
संध्या सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि वे आने वाली 23 फरवरी को विकास के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि ईवीएम के क्रमांक संख्या 10 पर अंकित उनके चुनाव चिह्न “कैमरा छाप” बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि मानगो के विकास की नई गाथा लिखी जा सके।
