
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव सड़क पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भुईयांडीह के चार युवक मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। घटना व्यस्त सड़क पर हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे तीन युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि एक युवक, जिसकी पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है, को पुलिस ने दबोच लिया।उसे पूछताछ के लिए साकची थाना ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मार खा रहा युवक भी मौके से फरार
इस बीच, जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही थी, वह भी मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जांच के बाद सामने आएगी असल वजह
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद ही मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
