टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नेताओं का एचवीटीएल में स्वागत, मजदूर हित में फैसलों पर जताया भरोसा

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष और महामंत्री का कर्मचारियों ने किया स्वागत

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह के अलावा हिट ट्रिटमेंट के जीएम पीके सिंहा, गेयर बॉक्स एसेंबली के डीजीएम आशुतोष त्रिपाठी, पीपीसी एंड डिस्पैच ट्रांसमिशन के डीजीएम सुनील जायसवाल और ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा का भी स्वागत किया गया।कर्मचारियों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

मजदूरों को दिया अच्छे बोनस और नये नियोजन का श्रेय

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने अच्छे बोनस और नये नियोजन का रास्ता साफ होने का श्रेय मजदूर साथियों को दिया।महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जब मजदूर साथी स्वागत में माला पहनाते हैं तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मजदूर हित में अच्छे फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है।

बीके शर्मा और संतोष कुमार ने किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन बीके शर्मा और संतोष कुमार ने किया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी रही और यूनियन नेतृत्व के प्रति कर्मचारियों ने अपना समर्थन एवं विश्वास जताया।

More From Author

दुर्गापूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट, एसपी ने आदित्यपुर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

पोटका में एसआईआर को लेकर ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को बताई परेशानी, नाम कटने और नोटिस को लेकर चिंता