जुगसलाई नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 से युवा प्रत्याशी अमित मदने ने झोंकी ताकत; डोर-टू-डोर अभियान के जरिए ‘आदर्श वार्ड’ बनाने का दिया संकल्प

Spread the love

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की रणभेरी बजते ही उम्मीदवारों ने जनता के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। वार्ड संख्या 2 से चुनावी मैदान में उतरे युवा और ऊर्जावान प्रत्याशी अमित मदने इन दिनों अपने सघन जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा में हैं। अमित मदने रोजाना सुबह से लेकर देर शाम तक वार्ड के विभिन्न मुहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और विकास के मुद्दों पर समर्थन मांग रहे हैं।

बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प है प्राथमिकता

जनसंपर्क अभियान के दौरान अमित मदने ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों, साफ-सफाई की लचर व्यवस्था और जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता वार्ड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। अमित ने अपने ‘विजन’ में निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया जिसमे वार्ड की गलियों की मरम्मत और जलजमाव से मुक्ति के लिए नालियों का सुदृढ़ीकरण। नियमित कचरा उठाव और वार्ड को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रभावी प्रबंधन। हर घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर पूरे क्षेत्र को रोशन करना। नगर परिषद के कार्यों में जवाबदेही तय करना ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे।

युवाओं और महिलाओं के विकास पर फोकस

अमित मदने ने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद पाने के लिए नहीं, बल्कि वार्ड के बेहतर भविष्य के लिए है। उन्होंने संकल्प जताया कि वे युवाओं के लिए कौशल विकास और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एक ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो उनके बीच उपलब्ध रहे और समस्याओं का त्वरित समाधान कर सके।

जनता का मिल रहा समर्थन

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अमित मदने का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कई प्रबुद्ध नागरिकों ने वार्ड की अपेक्षाओं को उनके सामने रखा, जिस पर अमित ने भरोसा दिलाया कि जनता के आशीर्वाद से वे वार्ड संख्या 2 को जुगसलाई का एक ‘आदर्श वार्ड’ बनाएंगे।

“मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है। वार्ड 2 की जनता बदलाव चाहती है और मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।”
— अमित मदने, प्रत्याशी (वार्ड संख्या 2)

More From Author

चाईबासा-डंगुवापोसी रेलखंड पर हाथियों का डेरा, घंटों थमी रही ट्रेनों की रफ्तार; रेलवे ने जारी किया हाई अलर्ट

जमशेदपुर: साकची में होटल के अंदर लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.