जमशेदपुर: साकची के काशीडीह में बेखौफ अपराधियों का तांडव, मंदिर जा रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Spread the love

जमशेदपुर: लौहनगरी के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर 10 में बुधवार की सुबह अपराधियों ने पुलिस की गश्ती को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के निवासियों में डर और हड़कंप का माहौल है।

पलक झपकते ही वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता अनिता चौधरी ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 8-9 बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। वह जैसे ही गली में आगे बढ़ीं, पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक आए। इससे पहले कि अनिता कुछ समझ पातीं, बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींच ली।

शोर मचाने का भी नहीं मिला मौका

पीड़िता के अनुसार, वारदात इतनी तेजी और शातिराना तरीके से की गई कि उन्हें शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला। चेन छीनने के बाद अपराधी मुख्य सड़क की ओर तेजी से भाग निकले। घटना के बाद बदहवास महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में घेराबंदी की है।पुलिस काशीडीह लाइन नंबर 10 और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की बाइक के नंबर और उनके हुलिए की पहचान की जा सके।स्थानीय निवासियों ने सुबह के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि मंदिर जाने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को अक्सर निशाना बनाया जा रहा है।

More From Author

कोल्हान में नगर निकाय चुनाव के विरोध में 3 दिन का बंद, आदिवासी छात्र एकता का आह्वान

जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी: बीपीएड की नवागंतुक छात्राओं का भव्य स्वागत, ‘मिस फ्रेशर’ प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी ने मारी बाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.