समृद्ध और सुरक्षित मानगो का रोडमैप: मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें क्या हैं मुख्य वादे

Spread the love

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को मानगो स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान उन्होंने मानगो के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के विजन को जनता के सामने रखा।

स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

विनय जायसवाल ने कहा कि यह संकल्प पत्र मानगो को एक आधुनिक शहर बनाने का ब्लूप्रिंट है।प्रत्येक वार्ड में रोजाना कचरा उठाव, नालियों की नियमित सफाई और फॉगिंग की स्थायी व्यवस्था की जाएगी।मानगो के हर घर तक पाइपलाइन से शुद्ध पानी पहुंचाना और जल गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। सड़कों की मरम्मत, नया सीवरेज सिस्टम, अंडरग्राउंड केबलिंग और हाई मास्ट लाइट टावर लगाए जाएंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार का वादा

मानगो की बढ़ती आबादी को देखते हुए संकल्प पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है।नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना और पुराने केंद्रों में डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता। मानगो में महिला उच्च विद्यालय और महाविद्यालय की कमी को दूर करने के लिए ठोस पहल।महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाना और युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्रों का विस्तार।

सुरक्षा: नशा और अपराध मुक्त मानगो

विनय जायसवाल ने राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि मानगो में अपराधी बेलगाम हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोलिंग’ और मानगो में पृथक महिला थाना खोलने का प्रयास किया जाएगा। पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। बड़ी आबादी की सुरक्षा के लिए अग्निशमन केंद्र और आपदा प्रबंधन इकाई की स्थापना की जाएगी।

जनसुविधाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं

संकल्प पत्र में छोटे व्यापारियों और आम जनता के लिए कई राहतों की घोषणा की गई है।सब्जी और खुदरा विक्रेताओं के लिए पार्किंग युक्त आधुनिक वेंडर जोन।चलंत वैन के जरिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और पेंशन संबंधी सेवाओं को वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराना। अप्रत्याशित होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरोध में राज्य सरकार से पुनर्विचार की मांग करना।

राज्य सरकार पर साधा निशाना

प्रेस वार्ता के अंत में विनय जायसवाल ने हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध ने राज्य को खोखला कर दिया है। उन्होंने मानगो की जनता से अपील की कि वे ‘स्वच्छ और सुरक्षित मानगो’ के लिए कैमरा छाप पर मुहर लगाकर संध्या सिंह को विजयी बनाएं।

प्रेस वार्ता में उपस्थित लोग

प्रेस वार्ता में संध्या सिंह (मेयर प्रत्याशी), गंगा साहू (संयोजक), प्रेम झा (भाजपा मीडिया प्रभारी), अमित अग्रवाल और तन्मय झा मौजूद रहे।

More From Author

चाईबासा: कुमारडुंगी कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे डीसी-एसपी, कहा— ‘प्रशासन परिवार के साथ, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा’

जमशेदपुर के किसान नोएडा में सीखेंगे आधुनिक बागवानी के गुर, आमदनी बढ़ाने की नई पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.