मनोहरपुर: चुरगी गांव में चूल्हे में गिरकर 18 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलसी,बेहतर इलाज के लिए रेफर

Spread the love

मनोहरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरगी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। माड़ पसाने के दौरान एक 18 वर्षीय महिला जलते चूल्हे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई।घायल महिला की पहचान प्रभा लागूरी (18) के रूप में हुई है। उनके पति का नाम जोगा लागूरी है और दोनों चुरगी गांव के निवासी हैं।

चक्कर आने से चूल्हे में गिरी महिला

घटना के संबंध में प्रभा लागूरी ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर के आंगन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान माड़ पसाने के समय अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह सीधे जलते चूल्हे पर गिर पड़ीं।जब तक वह संभल पातीं, तब तक आग की चपेट में आ चुकी थीं। हादसे में उनके पैर, हाथ, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए।

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया।

More From Author

पंजाब एफसी के खिलाफ घरेलू मैदान पर जमशेदपुर एफसी का इम्तिहान, जीत की लय कायम रखने पर नजर

फाउंडर डे की तैयारी: आज से जुबली पार्क में वाहनों का प्रवेश बंद, 8 मार्च तक साकची-बिष्टुपुर मार्ग के लिए अपनाएं वैकल्पिक रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.