एनटीटीएफ गोलमुरी के प्रशिक्षुओं ने लहराया सफलता का परचम,लोहिया कॉरपोरेशन ने 5 छात्रों को दिया शानदार जॉब ऑफर

Spread the love

जमशेदपुर: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी केंद्र के प्रशिक्षुओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है। संस्थान में आयोजित हालिया प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान देश की दिग्गज कंपनी लोहिया कॉरपोरेशन ने पांच होनहार प्रशिक्षुओं का चयन किया है।

चयनित प्रशिक्षुओं के नाम

कंपनी की कठिन चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों में डैनियल अंजुम,आदित्य कुमार,सूरज शर्मा,यशराज कुमार और निधि कुमारी शामिल हैं।

शानदार सैलरी पैकेज पर नियुक्ति

चयनित इन सभी प्रशिक्षुओं को कंपनी की ओर से 3.75 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी कौशल के दम पर हासिल की गई यह उपलब्धि इन छात्रों के करियर के लिए एक मजबूत आधार मानी जा रही है।

संस्थान में हर्ष का माहौल

इस बड़ी कामयाबी पर संस्थान की प्राचार्या प्रीता जॉन और उप-प्राचार्या पल्लवी चौधरी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं की कड़ी मेहनत और संस्थान के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि एनटीटीएफ हमेशा से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देता रहा है, जिसका लाभ छात्रों को प्लेसमेंट के दौरान मिल रहा है।प्रशिक्षुओं की इस सफलता से पूरे कैंपस में उत्साह का माहौल है और कनिष्ठ छात्रों के बीच भी प्रेरणा का संचार हुआ है।

More From Author

मनीष सिंह गिरोह पर पुलिस का प्रहार: जुगसलाई में हथियारों के साथ दबोचे गए दो अपराधी, व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का था प्लान

कोल्हान के 8 निकाय क्षेत्रों में आज शाम से ‘ड्राई डे’, 62 घंटे तक शराब की बिक्री पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.