नगरपालिका चुनाव 2026: चाईबासा और चक्रधरपुर के किसी बूथ पर नहीं होगा ‘री-पोल’, स्क्रूटनी में मिली हरी झंडी; 27 फरवरी को नतीजे

Spread the love

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को महिला कॉलेज, चाईबासा में महत्वपूर्ण संवीक्षा (स्क्रूटनी) बैठक आयोजित की गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में हुई इस बैठक में दोनों नगर परिषदों के सभी बूथों की रिपोर्ट जांची गई, जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी पुनर्मतदान नहीं होगा।

संवीक्षा में सब कुछ मिला सही

बैठक में चाईबासा के सामान्य प्रेक्षक एजाज अनवर और चक्रधरपुर के सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद की मौजूदगी में पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी और अन्य प्रपत्रों का बारीकी से मिलान किया गया। जांच के दौरान किसी भी मतदान केंद्र से गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं पाई गई। बैठक में सदर एसडीओ संदीप अनुराग, एलआरडीसी चक्रधरपुर के.के. मुण्डू समेत सभी निर्वाची पदाधिकारी, प्रत्याशी और उनके चुनावी अभिकर्ता (एजेंट) उपस्थित रहे।

27 फरवरी: मतगणना की तैयारी और गाइडलाइन

सामान्य प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को मतगणना के दिन (27 फरवरी) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए जिसमे बताया गया कि मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। उससे पहले प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा, इसलिए सभी को समय पर पहुँचने का निर्देश दिया गया है।स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में है। इसका लाइव प्रसारण महिला कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम में किया जा रहा है। प्रत्याशी या उनके द्वारा अधिकृत अभिकर्ता कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर सजीव प्रसारण के जरिए स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी कर सकते हैं।

प्रत्याशियों को हिदायत

बैठक के दौरान निर्वाची पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतगणना के दिन अनुशासन और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रत्याशियों को अपने एजेंटों के पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार रखने को कहा गया है ताकि मतगणना स्थल पर प्रवेश में कोई असुविधा न हो।

More From Author

जमशेदपुर में मवेशी तस्करी के शक में बवाल: साकची के बीच सड़क पर ट्रक मालिक और विहिप कार्यकर्ताओं में मारपीट; शीशे तोड़े, भारी जाम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: मतगणना केंद्र के बाहर रिंकू सिंह का प्रदर्शन, दो बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.