
जिलिंगगोड़ा : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जिलिंगगोड़ा गांव पहुंचे और स्वर्गीय वीर सोरेन को अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही शोक का माहौल और गहरा गया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने वीर सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस दौरान सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी मौजूद रहीं। सभी नेताओं ने वीर सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, समर्थक और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे गांव में शोक की लहर देखी गई। लोग नम आंखों से वीर सोरेन को अंतिम विदाई देते नजर आए।गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की गई।
क्षेत्र में शोक का माहौल
वीर सोरेन के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का वातावरण है। स्थानीय लोगों ने उन्हें सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
