बोड़ाम के माधवपुर में डालसा का कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित , बच्चों को बताए बाल अधिकार और कानून

पटमदा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में डालसा का मोबाइल वैन गांव पहुंचा।शिविर में स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनों, बाल अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ किया जागरूक

जागरूकता शिविर के दौरान बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड ट्रैफिकिंग और चाइल्ड प्रोटेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।डालसा टीम ने बच्चों को बताया कि किसी भी तरह की समस्या या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में वे उचित कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की भी जानकारी दी गई।

डायन प्रथा और नशा उन्मूलन पर भी दी जानकारी

शिविर में बच्चों को डायन प्रथा, नशा उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके साथ ही नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।डालसा की ओर से बच्चों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई।

पेंशन और दुर्घटना बीमा योजनाओं की दी जानकारी

कानूनी जागरूकता के साथ-साथ शिविर में लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें पेंशन योजना, प्राकृतिक आपदा और दुर्घटना बीमा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल रहे।टीम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित योजनाओं और कानूनी सहायता के लिए उचित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

स्थानीय लीगल एड क्लीनिक और डालसा कार्यालय से संपर्क की अपील

शिविर में मौजूद लोगों को किसी भी कानूनी या अन्य संबंधित समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लीगल एड क्लीनिक अथवा सिविल कोर्ट परिसर स्थित डालसा कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई।डालसा टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानूनी सहायता की उपलब्धता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

डालसा टीम के सदस्य रहे मौजूद

कानूनी जागरूकता शिविर में लीगल एड डिफेंस कौंसिल की सदस्य रंजना पांडेय के अलावा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, राजेश राव, निताई चंद्र गोराई, गीता रानी दास और मिथिलेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।शिविर में विद्यालय के काफी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

More From Author

जमशेदपुर में श्वेता सिंह ने की आत्महत्या की कोशिश, संपत्ति विवाद में धमकी के आरोप

जमशेदपुर में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, चोरी के आरोपी को छोड़ने पर पुलिस पर उठे सवाल