चक्रधरपुर: बालिका महोत्सव में गूँजी महिला सशक्तिकरण की गूँज, 150 से अधिक किशोरियों ने दिखाया अपना दम

Spread the love

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में सृजन महिला विकास मंच के तत्वावधान में भव्य ‘बालिका महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, संवाद कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर सकें। महोत्सव में प्रखंड के 5 पंचायतों की लगभग 150 से अधिक किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर खुशेन्द्र सोनकेशरी: उप निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग,पुनीता तिवारी: जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी,विमला देवी: सीडीपीओ और मेनका बिरुली: महिला थाना प्रभारी की गरिमामय उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बाल अधिकार मंच (लौजोड़ा खुर्द) की किशोरियों ने पारंपरिक स्वागत नृत्य और सिमिदिरी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से किशोरियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बाल संरक्षण और शिक्षा पर जोर

संस्था की सचिव नरगिस खातून ने जानकारी दी कि चक्रधरपुर प्रखंड की 5 पंचायतों के 36 गांवों में बाल संरक्षण परियोजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य किशोर-किशोरियों को शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से सशक्त बनाना है, ताकि बाल संरक्षण से जुड़ी समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके।

More From Author

जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने जाना झारखंड का गौरवशाली इतिहास, रांची स्थित जनजातीय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण

चाकुलिया: मौरबेड़ा के जंगलों में भड़की भीषण आग, एक माह में दर्जन भर घटनाएं; वन संपदा को भारी नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.