जमशेदपुर: फर्जी इनवॉइस से शराब खपाने का बड़ा खेल बेनकाब, एमजीएम पुलिस ने जब्त की भारी मात्रा में विदेशी शराब

Spread the love

जमशेदपुर: लौह नगरी में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी इनवॉइस के जरिए विदेशी शराब की एक बड़ी खेप खपाने की साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एनएच-33 पर गश्ती के दौरान पकड़ाया मामला

घटना 1 मार्च 2026 की है। एमजीएम थाना पुलिस जब एनएच-33 पर डिमना चौक की ओर गश्त कर रही थी, तभी मुखियाडांगा (मिथिला मोटर के पास) एक पिकअप वैन (JH05CM 9981) से शराब के कुछ कार्टून नीचे गिरे हुए दिखे। कुछ लोग उन कार्टूनों को दूसरी गाड़ी (टाटा एस – JH05BD 8790) में लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने राजीव कुमार रंजन को धर दबोचा।

एक्सपायर्ड इनवॉइस और फर्जीवाड़े का खुलासा

पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को शराब कारोबारी सोनू गुप्ता का मुंशी बताया। जांच के दौरान उसने जो इनवॉइस (चालान) दिखाया, उसकी वैधता 28 फरवरी को ही खत्म हो चुकी थी। साथ ही, इनवॉइस पर दर्ज गाड़ी का नंबर और मौके पर मौजूद गाड़ी का नंबर मेल नहीं खा रहा था।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब दुकान संचालक, डिपो प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और गाड़ी मालिक की मिलीभगत से फर्जी चालान तैयार करता था। इसका उद्देश्य पुलिस को भ्रमित कर बाजार में अंग्रेजी शराब की अवैध खेप सप्लाई करना था।

बरामद शराब की लंबी फेहरिस्त

पुलिस ने मौके से दो गाड़ियां और विभिन्न नामी ब्रांडों की सैकड़ों बोतलें जब्त की हैं जिसमे रॉयल स्टैग की 1600 से अधिक बोतलें (विभिन्न साइज),रॉयल चैलेंज : 912 बोतलें ,स्टर्लिंग रिज़र्व बी 7 : 1200 से अधिक पीस,किंगफिशर व अन्य बीयर्स : करीब 500 बोतलें,अन्य ब्रांड के 100 पाइपेर्स , जेम्सन , 8 पीएम ब्लैक , मैजिक मोमेंट्स , मैक डॉवेल्स नंबर -1 और सोनिक वाइट की भारी खेप बरामद की है साथ ही 10 पन्नों का फर्जी इनवॉइस और दो वाहन जब्त किया है।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में एमजीएम थाना कांड संख्या-26/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी राजीव कुमार रंजन (मूल निवासी हजारीबाग, वर्तमान निवासी शंकोसाई) के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और 47 Excise Act के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में शामिल सदस्य

इस सफल कार्रवाई में एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, पु०अ०नि० प्रदीप वर्मा, सुगना मुण्डा, स०अ०नि० नरेन्द्र बिहारी सिंह और अन्य जवान शामिल थे।

More From Author

जमशेदपुर: गोलमुरी में ‘अखिल भारतीय युवा संघ’ का भव्य होली मिलन, भोजपुरी फाग और जोगीरा की जमी महफिल

जमशेदपुर: न्यू ग्रीन सिटी में होली मिलन और मेयर सुधा गुप्ता का भव्य अभिनंदन, बालीगुमा की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.