साकची के काशीडीह में पानी फेंकने के विवाद में युवक को मारा चाकू, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह में बुधवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। पानी फेंकने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि कुछ लोगों ने मिलकर युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक की पहचान काशीडीह लाइन नंबर 3 निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है।

पानी फेंकने का विरोध करने पर हुआ विवाद

पीड़ित रितेश कुमार के अनुसार, वह बुधवार शाम को टहलने के लिए घर से निकला था। जब वह काशीडीह काली मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी छत पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसके ऊपर पानी फेंक दिया। रितेश ने जब इसका विरोध किया और सवाल उठाया, तो आरोपी गाली-गलौज और झगड़ा करने लगा।

तीन लोगों ने मिलकर किया हमला

विवाद बढ़ते ही आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर रितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक हमलावर ने अचानक चाकू निकाला और रितेश के पेट में वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी

लहूलुहान हालत में रितेश ने घटना की जानकारी साकची थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहाँ फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। रितेश की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित का कहना है कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने या स्थिति बेहतर होने पर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराएगा। इधर, साकची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

More From Author

जमशेदपुर: सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान

चतरा की माटी से टाटा स्टील और राजनीति तक, मुन्ना सिंह के जीवन का मूल मंत्र है ‘जनसेवा और शिक्षा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.