गुवा: सेल खदान के ओटी हिल में डोजर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ी दुर्घटना टली

Spread the love

गुवा: सेल की गुवा खदान क्षेत्र अंतर्गत ओटी हिल (14 नंबर) के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। आयरन ओर उत्खनन कार्य में लगे एक डोजर में अचानक आग लगने से पूरे खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ और प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट के कारण धधक उठा डोजर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे डोजर खदान में उत्खनन कार्य कर रहा था। इसी दौरान मशीन के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। डोजर चला रहे ठेका मजदूर चालक ने जैसे ही आग देखी, उसने तुरंत जलती हुई मशीन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची।

प्रबंधन की तत्परता से पाया गया काबू

आग लगते ही वहां कार्यरत मजदूरों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल सेल प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन ने बिना देरी किए पानी के टैंकरों को मौके पर भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने के कारण पास खड़ी अन्य मशीनों और संपत्तियों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

जांच में जुटा सेल प्रबंधन

हालांकि इस अग्निकांड में डोजर के अगले हिस्से और वायरिंग को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद कुछ देर के लिए खदान में कामकाज प्रभावित रहा। सेल प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी तकनीकी खराबी से होने वाले हादसों को रोका जा सके।

More From Author

चाईबासा: नक्सल अभियान की समीक्षा करने पहुंचे सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, 40 दिनों में दूसरा दौरा; रणनीतियों पर मंथन

शांति समिति ने निवर्तमान थाना प्रभारी को विदाई दे नए साकची थाना प्रभारी का किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.