शांति समिति ने निवर्तमान थाना प्रभारी को विदाई दे नए साकची थाना प्रभारी का किया स्वागत

Spread the love

जमशेदपुर: साकची थाना शांति समिति की ओर से शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साकची के निवर्तमान थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को उनके सफल कार्यकाल के बाद विदाई दी गई, वहीं साकची थाने के नए प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शॉल और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

शांति समिति के सदस्यों ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर उनके कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान समिति ने निवर्तमान प्रभारी के कार्यकाल की सराहना की और नए प्रभारी को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

“जनता के दिलों में बनाई अमिट छाप” – परमजीत सिंह काले

शांति समिति के सक्रिय सदस्य सरदार परमजीत सिंह काले ने आनंद कुमार मिश्रा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा आनंद कुमार मिश्रा का कार्यकाल साकची के लिए सराहनीय रहा। उन्होंने एक ओर अपराधियों पर कड़ाई से नकेल कसी, तो दूसरी तरफ आम जनता के साथ मधुर संबंध स्थापित किए। उनके सरल स्वभाव और कार्यशैली की अमिट छाप साकची की जनता के दिलों पर हमेशा रहेगी।

नए प्रभारी का स्वागत और सहयोग का आश्वासन

समिति ने नए थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव का साकची क्षेत्र में स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। शांति समिति ने पुलिस-पब्लिक समन्वय को बेहतर बनाने के लिए नए प्रभारी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें तेज प्रताप पांडे,परमजीत सिंह काले,सोनू रजा खान,हरविंदर सिंह,अंकित जवानपुरिया,आदर्श मेहंदी कश्मीरी,विकास दुबे और सुशांत बाजपेई मौजूद रहे।

More From Author

गुवा: सेल खदान के ओटी हिल में डोजर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ी दुर्घटना टली

जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज में ‘अस्मिता’ ने बिखेरे होली के रंग, एलुमनी एसोसिएशन के मिलन समारोह में जुटीं पूर्व छात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.