जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज में ‘अस्मिता’ ने बिखेरे होली के रंग, एलुमनी एसोसिएशन के मिलन समारोह में जुटीं पूर्व छात्राएं

Spread the love

जमशेदपुर: लौहनगरी के प्रतिष्ठित महिला शिक्षण संस्थान दि ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन में होली का उत्साह चरम पर रहा। कॉलेज के एलुमनी एसोसिएशन ‘अस्मिता’ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कॉलेज की वर्तमान और पूर्ववर्ती छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

वरिष्ठ शिक्षिकाओं और समाजसेवियों का संगम

समारोह में कॉलेज की पुरानी यादें ताजा हो गईं जब कई वरिष्ठ पूर्ववर्ती छात्राएं और सेवानिवृत्त शिक्षिकाएं परिसर पहुंचीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. प्रभात नलनी मोहंती, समाजसेविका पूरबी घोष, सुनीता मित्रा, डॉ. सुस्मिता सेन और प्रतिमा सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कॉलेज की शिक्षिका डॉ. भारती कुमारी, डॉ. अर्चना सिन्हा, डॉ. अरुन्धती डे, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुहिता चटर्जी, डॉ. कुमारी अनामिका, डॉ. बनाश्री डे, मुक्ता रानी ओरिया और डॉ. मीनू वर्मा ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह की शुरुआत प्रतिमा सिन्हा के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं और एलुमनी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं कार्यक्रम का कुशल संचालन स्नेहा ने किया। रिचा, स्नेहा भट्टाचार्जी, प्रीति सोना एवं राधा ने होली गीतों और नृत्यों के माध्यम से उत्सव में चार चांद लगा दिए।

भविष्य की कार्ययोजनाओं पर मंथन

होली के उल्लास के बीच ‘अस्मिता’ एलुमनी एसोसिएशन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। डॉ. संगीता बिरुआ ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्राओं ने कॉलेज के विकास और एसोसिएशन की भावी कार्ययोजनाओं के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार साझा किए। उपस्थित पूर्व छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने अनुभव से कॉलेज की वर्तमान छात्राओं का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

More From Author

शांति समिति ने निवर्तमान थाना प्रभारी को विदाई दे नए साकची थाना प्रभारी का किया स्वागत

जमशेदपुर: परसडीह में गूंजे जयकारे, शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी सैकड़ों महिलाओं की कलश यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.