बोकारो कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

Spread the love

बोकारो: झारखंड के बोकारो में उस समय हड़कंप मच गया जब बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि न्यायालय के रजिस्ट्रार को सुबह करीब 9 बजे एक ई-मेल मिला, जिसमें कोर्ट परिसर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

ई-मेल में 14 बम लगाने का दावा

सूत्रों के अनुसार ई-मेल में करीब 14 बम लगाए जाने की बात कही गई है। मेल में सौरव विश्वास नाम का भी जिक्र सामने आया है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे न्यायालय परिसर की सघन जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ सिटी डीएसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी, सिटी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

कोर्ट परिसर की हो रही गहन जांच

फिलहाल पुलिस द्वारा व्यवहार न्यायालय, न्याय सदन और जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन परिसर की गहन जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

More From Author

जमशेदपुर: सोनारी में अवैध बहुमंजिला इमारत पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 24 साल बाद विनोद दास ने जीती कानूनी जंग

चाईबासा: टोन्टो में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़ पुनः अपनाई अपनी मूल ‘हो’ संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.