मखदुमपुर गोला बस्ती में राधा कृष्ण हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, हजारों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Spread the love

जमशेदपुर: शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर गोला बस्ती में राधा कृष्ण और हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

दुमुहानी नदी से जल लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने दुमुहानी नदी घाट से पवित्र जल लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली और मंदिर परिसर पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा की विधि संपन्न कराई।

बनारस से आए पुरोहितों ने कराया विधि-विधान

पूजा कार्यक्रम को वाराणसी से आए पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

धार्मिक कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

10 वर्षों के प्रयास से बना मंदिर

मंदिर के संरक्षक अर्जुन यादव ने बताया कि पिछले 10 वर्षों के अथक प्रयास और समाज के लोगों के सहयोग से यह मंदिर बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने इस पुण्य कार्य को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

लोगों की एकजुटता से बना मंदिर: पंकज सिंह

इस अवसर पर पंकज सिंह ने कहा कि यह मंदिर स्थानीय लोगों के अथक प्रयास और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने भगवान से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

More From Author

जमशेदपुर: सुंदर नगर रेलवे फाटक 45 मिनट बंद, भीषण गर्मी में एक चालक हुआ बेहोश; आरपीएफ जवान और जनता के बीच तीखी झड़प

ब्रह्माकुमारीज़ कदमा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: “जब नारी होगी आंतरिक रूप से सशक्त, तभी बनेगा परिवार खुशहाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.