जमशेदपुर के एक्सएलआरआई को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान एयरबेस के नाम से आया ई-मेल

Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड में अदालतों और सरकारी संस्थानों को मिल रही बम की धमकियों के बीच अब जमशेदपुर का प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान (एक्सएलआरआई) भी निशाने पर आ गया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा संस्थान को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। संस्थान प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

ई-मेल में ‘पाकिस्तान एयरबेस’ का जिक्र

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संस्थान को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है। ई-मेल में दावा किया गया है कि पाकिस्तान एयरबेस से बम के जरिए संस्थान पर हमला किया जाएगा। सिटी एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह किसी की शरारत या ‘मजाक’ लग रहा है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे हल्के में नहीं लिया जा रहा है।

सुरक्षा घेरा सख्त, तकनीकी जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता सक्रिय हो गया है।संस्थान परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।पुलिस की तकनीकी टीम ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है ताकि इसे भेजने वाले की पहचान की जा सके।रांची, धनबाद और बोकारो में भी हाल ही में इसी तरह की धमकियां मिली हैं, जिसे देखते हुए जमशेदपुर पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है।

झारखंड के कई शहरों में ‘ई-मेल’ से दहशत

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों, विशेषकर बोकारो और रांची के कोर्ट परिसरों को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। जमशेदपुर के एक्सएलआरआई जैसे वैश्विक स्तर के संस्थान को निशाना बनाए जाने की खबर से छात्रों और शिक्षकों के बीच चिंता का माहौल है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

More From Author

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल से मरीज गायब होने पर मचा बवाल, विमल बैठा ने की ‘मरीज ड्रेस कोड’ अनिवार्य करने की मांग

सरायकेला: आदित्यपुर थाना रोड की दुकान में निकला विशाल सांप, स्नेक कैचर चंदन पाठक ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.