जमशेदपुर: 22 मार्च को निकलेगी भव्य ‘अखंड तिरंगा यात्रा’, अमरप्रीत सिंह काले ने शहीदों के सम्मान में एकजुट होने की अपील की

Spread the love

जमशेदपुर: लौहनगरी में राष्ट्रभक्ति की लहर जगाने वाली वार्षिक ‘शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा’ की तैयारियां जोरों पर हैं। ‘नमन’ परिवार द्वारा आयोजित होने वाली इस गौरवमयी यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क तेज

यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नमन परिवार के सदस्यों ने साकची (महालक्ष्मी मंदिर), मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफीट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट और गोलमुरी में वरिष्ठ नागरिक संघ के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। बैठकों में नागरिकों को 22 मार्च को आयोजित होने वाली यात्रा के महत्व से अवगत कराया गया।लोगों से आग्रह किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देश के अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

अमरप्रीत सिंह काले: “देश विरोधी नारों के प्रतिकार के लिए शुरू हुई थी यह पहल”

नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने यात्रा की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा वर्ष 2016 में जब देश विरोधी नारों ने राष्ट्र की आत्मा को चोट पहुंचाई थी, तब उसके प्रतिकार और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने के लिए हमने इस अखंड तिरंगा यात्रा की शुरुआत की थी। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे अमर बलिदानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता है।

22 मार्च को शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

यह यात्रा प्रतिवर्ष उन अमर क्रांतिकारियों की याद में निकाली जाती है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। बैठकों में उपस्थित स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध जनों ने इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

More From Author

सरायकेला: आदित्यपुर थाना रोड की दुकान में निकला विशाल सांप, स्नेक कैचर चंदन पाठक ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता; मानगो के विकास पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.