दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता; मानगो के विकास पर हुई चर्चा

Spread the love

नई दिल्ली/जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान खरगे ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और मानगो नगर निगम चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी।

“जनता की अपेक्षाओं पर उतरें खरा”: मल्लिकार्जुन खरगे

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेयर सुधा गुप्ता को जनसेवा का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से गरीब, वंचित और आम जनता के हितों की रक्षा करने वाली रही है। मेयर के रूप में सुधा गुप्ता को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।

मानगो के विकास का रोडमैप तैयार

इस उच्च स्तरीय मुलाकात में मानगो नगर निगम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मेयर सुधा गुप्ता ने खड़गे को विश्वास दिलाया कि उनकी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं जिसमे मानगो में साफ-सफाई और घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना,जर्जर सड़कों की मरम्मत और नए रास्तों का निर्माण और नगर निगम क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।

“नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रेरणादायक”: बन्ना गुप्ता

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस मुलाकात को संगठन के लिए ऊर्जावान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

भविष्य के लिए मिली शुभकामनाएं

कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं को उनके भविष्य के कार्यों और मानगो की जनता की सेवा के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। दिल्ली में हुई इस मुलाकात को मानगो के राजनीतिक गलियारे में काफी अहम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

More From Author

जमशेदपुर: 22 मार्च को निकलेगी भव्य ‘अखंड तिरंगा यात्रा’, अमरप्रीत सिंह काले ने शहीदों के सम्मान में एकजुट होने की अपील की

बहरागोड़ा: केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी डकैती, 5 नकाबपोशों ने हथियार के बल पर लूटे 15 लाख; बंगाल की ओर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.