जमशेदपुर: सुखलेड़ा जंगल में अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापेमारी, 150 लीटर शराब और 14 हजार किलो जावा-महुआ बरामद

Spread the love

जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए **पूर्वी सिंहभूम जिले के सुखलेड़ा जंगल से सटे दुर्गम इलाके में चल रही अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापेमारी की।यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब और किण्वित जावा-महुआ बरामद किया।

150 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

छापेमारी के दौरान अवैध भट्ठी से करीब 150 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा मिट्टी के अंदर गाड़कर रखे गए 70 प्लास्टिक ड्रम भी मिले, जिनमें लगभग 14,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ रखा हुआ था।बरामद जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

घने जंगल का फायदा उठाकर आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि यह अवैध भट्ठी घने और दुर्गम जंगल में संचालित की जा रही थी। जैसे ही छापेमारी दल के आने की आहट मिली, भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए।

झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब भट्ठी संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More From Author

बहरागोड़ा: केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी डकैती, 5 नकाबपोशों ने हथियार के बल पर लूटे 15 लाख; बंगाल की ओर फरार

जमशेदपुर: सरजमदा में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.