जमशेदपुर: जुगसलाई में ट्यूशन टीचर की हैवानियत, कम नंबर आने पर दो मासूमों को बेरहमी से पीटा; बच्ची की उंगली टूटी

Spread the love

जमशेदपुर: लौहनगरी के जुगसलाई थाना क्षेत्र से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने परीक्षा में कम अंक आने पर दो मासूम बच्चों की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई। घटना के बाद से इलाके के अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

रिजल्ट देखते ही आपा खो बैठा शिक्षक

जानकारी के अनुसार, जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे, गुलाम गौश और मायरा फिरदौस (दोनों बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र), स्थानीय शिक्षक प्रभास के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। सोमवार को स्कूल का रिजल्ट आया था। मंगलवार को जब बच्चे अपना परिणाम लेकर शिक्षक के पास पहुंचे, तो कम मार्क्स देखकर शिक्षक इस कदर भड़क गया कि उसने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।

इफ्तार के समय बच्चों के शरीर पर दिखे जख्म

बच्चों की मासी तैयबा ने बताया कि जब वह शाम को बच्चों को लेने ट्यूशन सेंटर पहुंचीं, तो उनका बेटा डर के मारे शिक्षक को धक्का देकर भागते हुए उनके पास आया। घर पहुंचने पर जब बच्चों के कपड़े हटाकर देखे गए, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।दोनों बच्चों के शरीर पर बेरहमी से पिटाई के नीले निशान थे। मासूम बेटी मायरा की एक उंगली टूट चुकी थी ।इफ्तार के समय बच्चों की यह हालत देख पूरा परिवार सहम गया।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी शिक्षक की तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिजन बच्चों को लेकर जुगसलाई थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक प्रभास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत बच्चों का प्राथमिक इलाज करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

फिलहाल, बच्चों की गंभीर स्थिति और फ्रैक्चर को देखते हुए परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे हिंसक प्रवृत्ति के शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम के साथ ऐसी घटना न हो।

More From Author

जमशेदपुर: सैरात बाजारों के किराए में वृद्धि पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा; सिंहभूम चैंबर ने प्रशासन के निर्णय पर जताई कड़ी आपत्ति

चाकुलिया: गोड़पाड़ा में तीन दिवसीय मां शीतला पूजा का शुभारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य घट यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.