शादी का झांसा देकर घर से लाखों के जेवरात उड़ाने का आरोप, युवती हिरासत में

जमशेदपुर: शहर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर, गरुड़बासा में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीतने के बाद लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा है।

दोस्ती से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की एक युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रह रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवती ने निखिल से शादी करने का भरोसा दिलाया।इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान वह परिवार के लोगों से घुल-मिल गई और धीरे-धीरे सबका भरोसा जीत लिया।

भरोसा जीतकर ली अलमारी की चाबी

निखिल का कहना है कि विश्वास के कारण उसने अपनी अलमारी की चाबी भी पूजा को दे दी थी।6 मार्च को जनेऊ कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उसकी बुआ को घर लौटना था और अलमारी से उनका मंगलसूत्र निकालना था, तब निखिल ने पूजा से चाबी मांगी। आरोप है कि पूजा बार-बार किसी न किसी बहाने से चाबी देने में टालमटोल करती रही।संदेह होने पर जब अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब मिले।

पहले से शादीशुदा होने की बात आई सामने

मामले की पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया कि पूजा पांडेय पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।आरोप है कि वह युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देती है और मौका मिलते ही उनके घर से जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है।

पड़ोस में भी ठगी की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, पड़ोस के एक घर में भी उसने इसी तरह विश्वास हासिल कर अलमारी की चाबी ली थी, जिसके बाद वहां से भी गहने गायब हो गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुर थाना पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा पुख्ता: सिटी एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बम की धमकी के बीच ‘हाई अलर्ट’ पर पुलिस

मानगो नगर निगम: स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर स्वयं सहायता समूह महिलाओं का ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.