जमशेदपुर के बागबेड़ा में बंद घर में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

जमशेदपुर: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। चोरी के समय घर के मालिक एस.के.एल. दास अपनी पत्नी के साथ धनबाद गए हुए थे और घर में कोई मौजूद नहीं था।

घर खाली देखकर चोरों ने बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, एस.के.एल. दास तीन दिन पहले अपनी पत्नी के साथ धनबाद गए थे। उनके दो बेटों में से एक अमेरिका और दूसरा पश्चिम बंगाल में रहता है। घर की देखरेख और रात में सोने की जिम्मेदारी उन्होंने अपने पड़ोसी शंकर सिंह को दी थी।बताया जा रहा है कि बुधवार रात शंकर सिंह एक विवाह समारोह में शामिल होने गोविंदपुर चले गए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।

अलमारी तोड़कर जेवरात और नकदी की चोरी

चोरों ने घर में रखी अलमारी को खंगाल डाला और उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण और करीब 5 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर: नामदा बस्ती में खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को मारा चाकू, टीएमएच में भर्ती

एलपीजी संकट पर भारत गैस मैनेजर का बड़ा बयान: ‘घबराएं नहीं, स्टॉक पर्याप्त है’, पर अब 25 दिन बाद ही होगी दोबारा बुकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *