
जमशेदपुर: सरयू राय ने रविवार को सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर स्कूल के आसपास 9.91 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।यह परियोजना झारखंड सड़क निर्माण विभाग के तहत शुरू की गई है, जिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत सोनारी और कदमा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेबर्स ब्लॉक और कालीकृत सड़क का निर्माण किया जाएगा।
स्थानीय क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर सड़क नेटवर्क
इस सड़क निर्माण योजना के पूरा होने से कदमा और सोनारी क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रखंड की सुविधा मिलेगी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से इन क्षेत्रों में सड़क सुधार की मांग की जा रही थी, जिसे अब इस परियोजना के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहे
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, आशुतोष राय, चिरंजन वर्मा, धनंजय महतो, अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता दीपक सिंह, मानिक सिंह, पंचम जंघेल, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत पोद्दार, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह और सुरंजन राय सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस सड़क निर्माण योजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय आधारभूत ढांचे में बड़ा सुधार होगा।
