जमशेदपुर: भालूबासा के जम्बू अखाड़ा में रामनवमी का भव्य आयोजन, 48 घंटे का कीर्तन और भगवान बुद्ध की जीवंत झांकी होगी मुख्य आकर्षण

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर के भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर (जम्बू अखाड़ा) अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी विशाल रामनवमी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन करने जा रहा है। संरक्षक बंटी सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि 19 मार्च से शुरू होने वाला यह धार्मिक-सांस्कृतिक महोत्सव 28 मार्च को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ संपन्न होगा।

महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम (19 मार्च – 28 मार्च)

  1. हरि संकीर्तन और रामायण पाठ (19 – 23 मार्च)

19-21 मार्च: महोत्सव का शुभारंभ 48 घंटे के अखंड श्री हरि राम नाम संकीर्तन से होगा। इसमें बंगाल और झारखंड की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।

22-23 मार्च: निरंतर 36 घंटे तक संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाएगा।

  1. भव्य कलश यात्रा (24 मार्च, षष्ठी तिथि)

24 मार्च की संध्या 5 बजे जम्बू अखाड़ा से भव्य कलश यात्रा निकलेगी।अखाड़ा परिसर से गांधी घाट (मानगो) और वापस साकची गोलचक्कर होते हुए भालूबासा।15 व्रतधारी युवक कलश लेकर चलेंगे। यात्रा में डंका, ताशा, सिंह बाजा और ढाकी के साथ हरियाणा के अमित एंड ग्रुप द्वारा अरोड़ा नृत्य और तिरुपति बालाजी व द्वारकाधीश की जीवंत झांकियां शामिल होंगी।तराना ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

  1. पूजा और करतबबाजी (25 – 27 मार्च)

सप्तमी, अष्टमी और रामनवमी के दिन हनुमान पूजा, ध्वजा पूजन और शस्त्र पूजन होगा। संध्या आरती के बाद अखाड़ा के प्रशिक्षित खिलाड़ी अपनी रण-कौशल और करतबबाजी का प्रदर्शन करेंगे।मानवी सिंह (धनबाद), दीपक राठौर (प्रयागराज) और श्रद्धा दास (रामनवमी) अपनी प्रस्तुति देंगे।मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा विशेष रूप से चंदन नगर के कारीगरों द्वारा की गई है।

विसर्जन शोभा यात्रा: ‘अघोरी नृत्य’ और ‘शांति संदेश’ (28 मार्च)

दशमी के दिन निकलने वाली विसर्जन शोभा यात्रा इस वर्ष बेहद खास होगी। भगवान बुद्ध के वैश्विक शांति संदेश पर आधारित जीवंत झांकी, श्रवण कुमार, निताई गौड़, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामगढ़ की डंका पार्टी और संबलपुरी दुलदुली सिंह बाजा भक्तों का उत्साह बढ़ाएंगे।

सुरक्षा और सुविधाएं

अखाड़ा समिति ने भक्तों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा है ।पूरे मार्ग और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। 150 सक्रिय सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे। प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में भोग प्रसाद और शीतल जल की व्यवस्था रहेगी।

More From Author

मानगो नगर निगम: वार्ड 5 के पार्षद राहुल सिंह कश्यप बने डिप्टी मेयर, त्रिकोणीय मुकाबले में हासिल की बड़ी जीत