जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत राकेश कुमार राय को टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन का नया मुख्य वाणिज्य निरीक्षक नियुक्त किया गया है। मंगलवार को रेलवे प्रशासन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।
चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से टाटानगर का सफर
राकेश कुमार राय इससे पूर्व चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए उन्हें टाटानगर जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शंकर झा का सहायक वाणिज्य प्रबंधक पद पर प्रमोशन
टाटानगर के वर्तमान सीसीआई शंकर झा के पदोन्नति के कारण यह स्थान रिक्त हुआ था। शंकर झा का चयन सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर हुआ है। उन्हें सीसीआई के पद से मुक्त कर सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में नई जगह नियुक्त करने की प्रक्रिया दक्षिण पूर्व रेलवे जोन मुख्यालय में वर्तमान में जारी है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक की भूमिका
रेलवे के वाणिज्य विभाग में सीसीआई का पद अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उनके कंधों पर निम्नलिखित मुख्य जिम्मेदारियां होती हैं इसमें स्टेशन पर टिकट बिक्री और पार्सल सेवा से होने वाली आय की देखरेख,प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण, स्टेशन परिसर को अवैध गतिविधियों और अवैध वेंडरों से मुक्त रखना और रेल प्रशासन और यात्रियों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करना जैसे कार्य को सुचारु रूप से किर्यान्वित करना है।
