अरका जैन विश्वविद्यालय की छात्रा रिमझिम कुमारी बनीं झारखंड महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

जमशेदपुर। अरका जैन विश्वविद्यालय की बीबीए (बैच 2024–27) की छात्रा रिमझिम कुमारी का चयन आगामी 54वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम के कप्तान के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता बरेली में 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी।रिमझिम कुमारी की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ पूरे झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

देश की प्रमुख हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में से एक

यह चैंपियनशिप हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। इसे देश की सबसे महत्वपूर्ण हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में गिना जाता है, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मजबूत टीमें हिस्सा लेती हैं।

आक्रामक खेल शैली के लिए जानी जाती हैं रिमझिम

रिमझिम कुमारी अपनी आक्रामक खेल शैली और सटीक रणनीति के लिए जानी जाती हैं। कप्तान के रूप में वह राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड टीम का नेतृत्व करते हुए राज्य को स्वर्ण पदक दिलाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगी।

More From Author

कांड्रा: रेलवे ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, नीचे जमा ‘कोयला डस्ट’ ने बचा ली जान, गंभीर हालत में एमजीएम रेफर

एनटीटीएफ गोलमुरी के 10 प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में चयन, 5 लाख वार्षिक पैकेज पर गुरुग्राम में मिलेगी नौकरी

Recent News