जमशेदपुर। मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच की नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया और उनकी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जमशेदपुर शाखा की नव-निर्वाचित अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम को भी शपथ ग्रहण कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश मित्तल रहे उपस्थित
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।मंच की महिलाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण के संदेश भी दिए गए।
स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन
समारोह की शुरुआत में वर्तमान अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव मीना अग्रवाल ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए जमशेदपुर शाखा को मिले 20 पुरस्कार
इस समारोह के दौरान मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा को झारखंड प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 20 पुरस्कार प्रदान किए गए। यह सम्मान शाखा की सक्रियता, सामाजिक कार्यों में भागीदारी और समर्पण का प्रतीक बताया गया।
झारखंड प्रदेश और जमशेदपुर शाखा की नई टीम
झारखंड प्रदेश की टीम में प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पड़िया, सचिव मनीसा मित्तल, कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला, उपाध्यक्ष मधु बाकरेवाल, किरण गोयनका, साधना देवरालिया तथा सह सचिव मधु नारनोलिया शामिल हैं।वहीं जमशेदपुर शाखा की टीम में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव कंचन खिरवाल, कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंजू मुसद्दी, मीना अग्रवाल तथा सह सचिव शिल्पी अग्रवाल शामिल हैं।
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
इस यादगार अवसर पर जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, बीना अग्रवाल, सुशीला खिरवाल, सीमा जवानपुरिया, विभा दुधानी सहित मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कोयला डूंगरी, गम्हरिया, परसुडीह और सुंदरनगर सहित विभिन्न शाखाओं की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा समारोह उत्सव के माहौल में संपन्न हुआ।
