घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, कुल 2,55,823 मतदाता दर्ज

Spread the love

जमशेदपुर/घाटशिला।समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह भी उपस्थित रहीं।उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावों और आपत्तियों के निराकरण के बाद आज 29 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का यह अंतिम प्रकाशन निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।

दावे-आपत्तियों का विवरण

फॉर्म-6 (नए मतदाता नामांकन): कुल 5,325 आवेदन, जिनमें से 5,171 स्वीकृत

फॉर्म-7 (नाम विलोपन): कुल 750 आवेदन, जिनमें से 715 स्वीकृत

फॉर्म-8 (शुद्धिकरण/संशोधन): कुल 3,677 आवेदन, जिनमें से 3,645 स्वीकृत

मतदाताओं की कुल संख्या और वृद्धि

अंतिम निर्वाचक सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता दर्ज हैं, जो प्रारंभिक सूची (02 सितंबर 2025) से 4,456 अधिक है।

पुरुष मतदाता: 1,24,899 (+1,585, वृद्धि 1.29%)

महिला मतदाता: 1,30,921 (+2,871, वृद्धि 2.24%)

तृतीय लिंग: 03 (कोई परिवर्तन नहीं)

विशेष श्रेणियों और आयु-वार आंकड़े

विदेशी मतदाता (Overseas Electors): 01

PwD (विकलांगजन) मतदाता: 2,735 (87 की वृद्धि, +3.29%)

सेवा मतदाता (Service Voters): 368 (8 की वृद्धि, +2.22%)

18–19 वर्ष आयु वर्ग: 16,178 (2,870 की वृद्धि, +21.57%)

85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग: 629

लैंगिक अनुपात: 1048 (पहले 1038 से सुधार, +0.96%)

EP Ratio: 63.84 (पहले 62.73 से सुधार, +1.77%)

आयु वर्गानुसार मतदाता संख्या:

18–19 वर्ष : 16,178

20–29 वर्ष : 61,378

30–39 वर्ष : 69,650

40–49 वर्ष : 45,732

50–59 वर्ष : 33,422

60–69 वर्ष : 20,158

70–79 वर्ष : 7,567

80–89 वर्ष : 1,545

90–99 वर्ष : 190

100 वर्ष से अधिक : 03

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त ने कहा कि 18–19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या इस बात का संकेत है कि युवा वर्ग लोकतंत्र के प्रति अधिक जागरूक हो रहा है और मतदान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए तैयार है।उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग मतदाताओं और सेवा मतदाताओं की सटीक पहचान एवं सूचीबद्धता से चुनाव आयोग की पारदर्शिता और समावेशिता की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वे अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण की जांच अवश्य करें और किसी भी त्रुटि पाए जाने पर समय रहते सुधार कराएं।

More From Author

बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा मेले का भव्य शुभारंभ, 48 वर्षों से निभ रही है परंपरा

माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति, सुंदरनगर में तीसरे वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा :महा सप्तमी पर महाभोग का आयोजन, प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालु ले रहे प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.