जमशेदपुर। शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में 24 फरवरी को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलमुरी निवासी कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को मिलन नामक युवक ने कमलजीत सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पहले रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए बाद में एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात कमलजीत सिंह ने दम तोड़ दिया।
शव के साथ गोलमुरी थाना पहुंचकर किया प्रदर्शन
मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव के साथ गोलमुरी थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपी मिलन की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
