जमशेदपुर: आरएमएस हाई स्कूल (खुंटाडीह) के 25 वर्ष पूरे; एक्सलआरआई ऑडिटोरियम में भव्य ‘सिल्वर जुबली’ समारोह, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी रहे मौजूद

जमशेदपुर :सोनारी के खुंटाडीह स्थित आरएमएस हाई स्कूल ने शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी सफलता के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में एक भव्य ‘सिल्वर जुबली’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्कूल के वर्तमान व पूर्व छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों का जमावड़ा लगा, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

37 छात्रों से शुरू हुआ सफर, आज 1394 विद्यार्थियों का विश्वास

समारोह के दौरान राजस्थान मैत्री संघ (आरएमएस) के अध्यक्ष संजय केडिया और प्रधानाचार्या डॉ. परिणीता शुक्ला ने विद्यालय की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। विद्यालय की नींव एक छोटे से हिंदी माध्यम स्कूल (कक्षा 5 तक) के रूप में मात्र 37 विद्यार्थियों के साथ रखी गई थी। आज यह संस्थान सीबीएसई से संबद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम का एक प्रतिष्ठित विद्यालय बन चुका है, जहाँ 1394 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय को वर्ष 2016 में कक्षा 10वीं के लिए सीबीएसई की आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई थी।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनीता मुखर्जी (पूर्व प्रमुख, यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड) और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के हिंदुस्तान के कर्णधार हैं। डॉ. सुनीता मुखर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में आरएमएस के योगदान को अनुकरणीय बताया, वहीं सौरभ तिवारी ने छात्रों को खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान मैत्री संघ के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

सिल्वर जुबली समारोह को सफल बनाने में राजस्थान मैत्री संघ के पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष: संजय केडिया,उपाध्यक्ष: मनीष जैन, कुमुद अग्रवालसचिव:सुशील अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष: संजीव बधानट्रस्टीगण: रमेश अग्रवाल, एम पी अग्रवाल, एस एस गाडिया, दीपक डोकानियाएकेडमिक डेवलपमेंट काउंसिल:विजय तुलस्यान, दीपाली डोकानिया, बबीता केडिया मौजूद थे ।समारोह के दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन ने संकल्प लिया कि आगामी वर्षों में तकनीक और नवाचार के माध्यम से शिक्षा के स्तर को और भी ऊंचा ले जाया जाएगा।

More From Author

जमशेदपुर: डिमना चौक–एमजीएम अस्पताल मार्ग की खराब सड़क पर मेयर सुधा गुप्ता का एक्शन, लोगों को मिली राहत

जमशेदपुर: ट्रेनों की लेटलतीफी पर विधायक सरयू राय तल्ख, डीआरएम के साथ बैठक में बोले- “मालगाड़ी रोकें, पर पैसेंजर को समय पर चलाएं”

Recent News