जमशेदपुर: ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान मानगो मुख्य सड़क पर लगा जाम, लोग हुए परेशान

जमशेदपुर :जमशेदपुर के मानगो मुख्य सड़क पर सोमवार को उस समय भारी जाम लग गया जब बिजली विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से एक ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था। इस कारण करीब आधे घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान सड़क पर काम चलने के कारण वन विभाग और नर्सिंग होम के सामने की सड़क से चार पहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया। अचानक लगे जाम से सड़क पर लंबी वाहनों की कतार लग गई और सैकड़ों लोग जाम में फंस गए।

चौक और पुल वाली सड़क तक लगी वाहनों की कतार

मानगो मुख्य सड़क पर जाम लगने के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात प्रभावित हो गया। चौक और पुल वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम हटाने में पुलिस को हुई मशक्कत

स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया जा सका। हालांकि जाम के कारण लोगों को लंबे समय तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।

More From Author

जमशेदपुर: आजादनगर थाना प्रभारी पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप; युवक को केबिन में बंद कर पीटा, मोबाइल और पैसे छीनने की शिकायत डीसी से

जमशेदपुर:ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में डीसी ऑफिस पहुंचे ट्रांसजेंडर समुदाय, सौंपा ज्ञापन