जमशेदपुर: कदमा पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह का सरगना ‘लोलो’, 3 गाड़ियाँ बरामद

जमशेदपुर : शहर में बढ़ रही दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए कदमा थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सोनू करूआ उर्फ लोलो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

चेकिंग के दौरान धड़ाया शातिर चोर

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस अपराधियों और संदिग्धों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सोमवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड के पास पुलिस की टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। जब पुलिस ने बाइक के कागजात और नंबर प्लेट की जांच की, तो पाया गया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट पूरी तरह फर्जी थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार (सोनू करूआ) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की।

आरोपी ‘लोलो’ का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी सोनू करूआ उर्फ लोलो, कदमा के भाटिया बस्ती (गोस्वामी पथ) का रहने वाला है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी की गई कुल तीन बाइक बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार, सोनू उर्फ लोलो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी चोरी व अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस की अपील: कागजात साथ रखें

डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि बाइक चोरी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और वाहन चलाते समय मूल कागजात या डिजिटल कॉपी साथ रखें, ताकि चेकिंग के दौरान किसी भी संदिग्ध की पहचान तुरंत की जा सके।कदमा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अन्य वाहन चोरों के बीच हड़कंप मच गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

More From Author

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी के 70 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस, लोगों में हड़कंप

जमशेदपुर: 3.71 किलो गांजा के साथ पिंकू कर्मकार गिरफ्तार, बाजार कीमत करीब 1.50 लाख