मनोहरपुर के बाबूडेरा में हुआ हादसा, सोते समय जवान के सिर पर गिरा पेड़

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा स्थित फोर्स कैंप में पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन 210 के एक जवान की मौत हो गई।मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो कोबरा बटालियन 210 में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

सोते समय अचानक गिरा पेड़

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय जवान फोर्स कैंप में सो रहे थे, तभी अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ सीधे उनके सिर पर गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई।

इलाज के लिए रांची ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद साथी जवानों ने घायल राकेश कुमार को तुरंत इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल पहुंचाया।हालांकि अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद फोर्स कैंप में शोक

इस घटना के बाद पूरे फोर्स कैंप में शोक का माहौल है। अचानक हुए इस हादसे से सुरक्षा बलों के जवानों के बीच गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल की पाइपलाइन बिछाने में दर्जनों घरों के कनेक्शन कटे; शंकोसाई में आधी रात को भारी हंगामा, विकास सिंह ने रुकवाया काम

जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने ICAR-IIAB रांची में जाना उन्नत कृषि और जैव प्रौद्योगिकी का भविष्य, डीएनए अणुओं का किया प्रत्यक्ष अवलोकन