जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने ICAR-IIAB रांची में जाना उन्नत कृषि और जैव प्रौद्योगिकी का भविष्य, डीएनए अणुओं का किया प्रत्यक्ष अवलोकन

जमशेदपुर: शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक अनुभव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी एवं कृषि विभाग के छात्रों ने रांची स्थित आईसीएआर–भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शोध गतिविधियों, अत्याधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों और सतत कृषि पद्धतियों से रू-ब-रू कराना था।

समेकित कृषि प्रणाली और आधुनिक तकनीकों का अनुभव

भ्रमण के दौरान छात्रों ने कृषि के उन पहलुओं को समझा जो भविष्य की खाद सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं। छात्रों ने सीखा कि कैसे कृषि, वानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन का समन्वय कर खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।आधुनिक मशरूम उत्पादन की बारीकियों को समझने के साथ-साथ छात्रों ने मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए बायोचार उत्पादन की लाइव प्रक्रिया देखी। छात्रों को मास स्पेक्ट्रोमेट्री, रियल-टाइम पीसीआर, यूएचपीएलसी और जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस जैसी जटिल मशीनों और उनके कार्य करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया।

डीएनए का प्रत्यक्ष अवलोकन

इस शैक्षणिक भ्रमण का सबसे यादगार पल वह था, जब छात्रों ने प्रयोगशाला में पहली बार डीएनए अणुओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इसके अलावा उन्हें नैनो बायोटेक्नोलॉजी, गुणसूत्रीय विभाजन और जीन संपादन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से तनाव-सहिष्णु फसलें विकसित करने के शोध कार्यों की जानकारी दी गई।

अनुसंधान आधारित करियर की ओर बढ़ते कदम

संस्थान के संयुक्त निदेशक के साथ आयोजित एक विशेष वार्ता सत्र में छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। निदेशक ने छात्रों को शोध के क्षेत्र में करियzया।

More From Author

मनोहरपुर के बाबूडेरा में हुआ हादसा, सोते समय जवान के सिर पर गिरा पेड़

जमशेदपुर: टेल्को पुलिस पर गंभीर आरोप; 16 साल के किशोर को ‘बालिग’ बताकर भेजा जेल, 10 जिंदा गोलियों के साथ हुई थी गिरफ्तारी

Recent News