बोकारो ट्रेजरी से 4 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, डीसी अजय नाथ झा ने किया निरीक्षण, जांच के आदेश

बोकारो: बोकारो ट्रेजरी से 4 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी के मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त अजय नाथ झा ने ट्रेजरी कार्यालय का निरीक्षण कर पूरे रिकॉर्ड की गहन जांच की।

2018 से नहीं हुआ था ट्रेजरी का विधिवत निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वर्ष 2018 से अब तक किसी भी उपायुक्त द्वारा ट्रेजरी का विधिवत निरीक्षण नहीं किया गया था। जबकि ट्रेजरी कोड के अनुसार हर छह महीने में निरीक्षण अनिवार्य है।डीसी अजय नाथ झा ने बताया कि ट्रेजरी कोड के तहत हर साल अप्रैल और अक्टूबर में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पालन की जिम्मेदारी स्थापना शाखा को सौंपी गई है।

2016 से रिकॉर्ड की हो रही जांच

डीसी ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक के सभी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, जिसमें वेतन भुगतान से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि सिस्टम में घुसकर छेड़छाड़ की गई हो सकती है।

फिलहाल सभी भुगतान पर लगी रोक

मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल सभी प्रकार के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

मौसम की मार से महंगी हुई सब्जियां, आम लोगों की बढ़ी चिंता

जमशेदपुर की जोगा पूर्ति ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालिफाई, चीन में दिखाया स्पीड क्लाइम्बिंग का दम