जमशेदपुर: नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) का हल्ला बोल, उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर: शहर में गहराती नागरिक समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ आज सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सुमित राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रशासन को शहर की बदहाली का आइना दिखाया।

मानगो फ्लाईओवर और सड़कों की सुस्त रफ्तार पर सवाल

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से मानगो फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति को मुद्दा बनाया।फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी और सड़कों की खराब स्थिति के कारण मानगो क्षेत्र के हजारों लोग रोजाना घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं। पार्टी ने मांग की कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और वैकल्पिक रास्तों को दुरुस्त किया जाए।

गैर-टिस्को क्षेत्रों में सफाई और स्वास्थ्य संकट

एसयूसीआई ने गैर-टिस्को बस्तियों में फैली गंदगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए।कचरा उठाव की अनियमितता और खराब जल निकासी के कारण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों और सांडों के आतंक से हो रही दुर्घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताई गई।

जनहित से जुड़ी प्रमुख मांगें

पार्टी ने प्रशासन के समक्ष मांगों की एक विस्तृत सूची रखी, जिसमें प्रमुख हैं टाटा मेन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज की सुविधा अनिवार्य रूप से लागू की जाए। स्मार्ट मीटर लगाने के दबाव को बंद करने और पार्किंग वसूली में जारी अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग। बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को जल्द पूरा करने और मानगो में पानी की किल्लत दूर करने की अपील।

स्वर्णरेखा नदी के अस्तित्व पर खतरा

पर्यावरण के मुद्दे पर एसयूसीआई ने स्वर्णरेखा नदी में बढ़ते प्रदूषण पर प्रशासन को चेताया। उन्होंने नदी में सीधे कचरा फेंकने पर सख्त पाबंदी लगाने और नदी के प्रदूषित पानी से प्रभावित ‘दूषित मछलियों’ की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।जमशेदपुर: शहर में गहराती नागरिक समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ आज सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सुमित राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रशासन को शहर की बदहाली का आइना दिखाया।

More From Author

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस को बड़ी सफलता, भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 11-12 अप्रैल को मचेगी ‘राष्ट्रीय मागे महोत्सव’ की धूम; स्नेहा चक्रवर्ती होंगी ‘डांस चैलेंज’ की जज