जमशेदपुर: जुगसलाई में हुंडई वरना कार से अवैध पिस्टल बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: लौहनगरी में अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार से अवैध हथियार बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि 12 अप्रैल की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को क्षेत्र में अपराधियों के आवागमन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।पुलिस ने संबंधित मार्ग पर घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध हुंडई वरना कार (नंबर- JH05AU8134) को रुकवाकर तलाशी ली गई।

बरामदगी और गिरफ्तारी

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक अवैध 7.65 एमएम का देशी पिस्टल और एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने मौके से 19 वर्षीय मो. शहजादा को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक आईफोन भी जब्त किया गया है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जुगसलाई थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26 और 25(1-B)e के तहत मामला दर्ज कर लिया है।सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि शहजादा के तार शहर के किसी बड़े आपराधिक गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार कहाँ से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

More From Author

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: 159 अभ्यर्थी और 5 मास्टरमाइंड कोर्ट में पेश, जांच तेज

जमशेदपुर: सीतारामडेरा में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला, महिला ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने की कोशिश का लगाया आरोप