जमशेदपुर:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद परसुडीह के शंकरपुर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। क्षेत्र की होनहार छात्रा स्मिता कुमारी सिंह ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के ‘टॉप टेन’ में अपनी जगह बनाई है।
सफलता का आधार: अनुशासन और मार्गदर्शन
स्मिता की इस उपलब्धि में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।स्मिता के पिता पेशे से एक पत्रकार हैं और उनकी माता प्रीति सिंह एक कुशल गृहिणी हैं। घर में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और पिता के अनुभव ने स्मिता की तैयारी में बड़ी भूमिका निभाई।स्मिता ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय स्कूल के शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया है।
लक्ष्य: यूपीएससी के जरिए देश सेवा
भविष्य के लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट सोच रखने वाली स्मिता अब प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती हैं। उन्होंने बताय मेरा लक्ष्य कड़ी मेहनत कर यूपीएससी की परीक्षा पास करना और एक आईएएस अधिकारी के रूप में देश की सेवा करना है। यह परिणाम मेरे बड़े सपनों की ओर पहला कदम है।स्मिता की इस सफलता पर उनके स्कूल प्रबंधन और स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
