जमशेदपुर: एग्रिको में ‘इंडियन अबेकस’ की नई शाखा का उद्घाटन; बच्चों के कौशल विकास और एकाग्रता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर : शहर के एग्रिको, शिव सिंह बागान (पोस्ट ऑफिस रोड) में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नई शाखा की कमान फ्रेंचाइजी ओनर श्रीमती रिंकू पांडेय के हाथों में है। यह केंद्र क्षेत्र के बच्चों में संज्ञानात्मक विकास और गणितीय कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

मुख्य अतिथि और गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस गरिमामय अवसर पर श्री शिव शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिंकू पांडेय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण केंद्रों की अत्यंत आवश्यकता है।कार्यक्रम में इंडियन अबेकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने भी शिरकत की। उन्होंने नई पार्टनर रिंकू पांडेय को बधाई देते हुए कहा “इंडियन अबेकस केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त मंच है जो बच्चों की एकाग्रता , स्मरण शक्ति और समग्र मस्तिष्क विकास में सहायक सिद्ध होता है।”

प्रोग्राम और प्रोडक्ट की प्रस्तुति

समारोह के दौरान कदमा सेंटर हेड श्रीमती अनुस्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के विशेष पाठ्यक्रमों और उत्पादों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह तकनीक बच्चों को गणितीय गणनाओं में तेज बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। इस दौरान श्री संजीव तिवारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर का उत्साहवर्धन किया।

शिक्षाविदों का समर्थन

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए शहर के अन्य सेंटर हेड्स भी मौजूद रहीं, जिनमें श्रीमती निधि गुलाटी (सेंटर हेड, जुगसलाई),श्रीमती कंचन सिंह (सेंटर हेड, करंदीह)मौजूद रही। इन सभी ने नई फ्रेंचाइजी को अपनी शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस केंद्र को महत्वपूर्ण बताया।

More From Author

बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चंद्र सोनक, सपरिवार की पूजा-अर्चना