जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में फरवरी माह में हुए फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिल्ला पाठक ने आखिरकार दो महीने बाद गुरुवार को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 8 बजे कोर्ट पहुंचा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
10 फरवरी को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 10 फरवरी को टिनप्लेट स्पोर्ट्स मैदान में अपराधियों ने कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।घटना के बाद परिजनों ने बिल्ला पाठक को मुख्य आरोपी बताते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
बीमारी का दावा कर रहा था आरोपी
घटना के बाद से ही बिल्ला पाठक फरार चल रहा था। इस दौरान उसने दावा किया था कि घटना के समय वह चेन्नई के एक अस्पताल में इलाजरत था।उसने अपने पक्ष में कुछ फोटो भी वायरल किए थे, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
अब रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
आत्मसमर्पण के बाद अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
