जमशेदपुर: बागबेड़ा में बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव संपन्न,माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के पावन अवसर पर आज बागबेड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड क्षत्रिय संघ (बागबेड़ा महिला इकाई) द्वारा जिला पार्षद डॉ. कविता परमार की अगुआई में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में उन्हें याद किया गया।

वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण

विजयोत्सव के उपलक्ष्य में डॉ. कविता परमार और समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके अदम्य साहस और देश के प्रति उनके बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षत्रिय संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमे झारखंड क्षत्रिय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, महिला इकाई की सचिव पुष्पा सिंह, इकाई अध्यक्ष संध्या सिंह , बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, ब्रह्महर्षी समाज के विनोद सिंह, कुंवर सिंह स्मारक समिति के महामंत्री मिथिलेश सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता राजा वर्मा, राजेश सिंह, राकेश कुमार, इकाई पदाधिकारी शशि सिंह, रामचंद्र सिंह, रविशंकर सिंह, संदीप सिंह, राज कुमार सिंह, राहुल कुमार, पप्पू सिंह और महिला इकाई से गीता सिंह, रीना सिंह, विभा सिंह, अर्पणा तिवारी।

विजयोत्सव का महत्व

बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराना था। वक्ताओं ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।

More From Author

जमशेदपुर: जमीन विवाद में चापड़ से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

कन्हैया यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी बिल्ला पाठक ने किया सरेंडर, दो महीने से था फरार