आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में चयन

जमशेदपुर: आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी के लिए यह गर्व का विषय है कि संस्थान के चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ है।संस्थान में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

चयनित प्रशिक्षुओं के नाम

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में चयनित प्रशिक्षुओं के नाम देबाशीष,स्वप्निल,कन्हैया और प्रीतम है।

संस्थान प्रबंधन ने दी बधाई

संस्थान के प्रबंधन, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिणाम

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है।उन्होंने कहा कि संस्थान वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करता आ रहा है और यह चयन उसकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है।

कंपनी का भी जताया आभार

संस्थान की ओर से क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षुओं को अपने संस्थान में करियर बनाने का अवसर प्रदान किया।

युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देने का संकल्प

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर भविष्य में भी युवाओं को तकनीकी उत्कृष्टता और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा।

More From Author

सरायकेला में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, पुलिस जवानों को ब्रेथ एनालाइजर और फर्स्ट एड की दी गई ट्रेनिंग

जमशेदपुर: पुस्तक वितरण में देरी पर 7 बीपीओ का वेतन रोका, शो-कॉज जारी