जमशेदपुर में कांग्रेस का जनता दरबार, मेयर सुधा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।कार्यक्रम में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने आम लोगों और कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

वर्कर्स कॉलेज में आर्ट्स और साइंस की पढ़ाई बंद होने का मुद्दा उठा

जनता दरबार के दौरान जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्कर्स कॉलेज में स्नातक स्तर पर आर्ट्स और साइंस विषयों की पढ़ाई बंद हो गई है, जिसे जल्द शुरू कराने की आवश्यकता है।इसके अलावा उन्होंने भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट में अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए उच्च स्तरीय घाट निर्माण की मांग भी उठाई। मेयर सुधा गुप्ता ने दोनों मामलों में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सड़क, पानी, सफाई और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दे उठे

जनता दरबार में स्थानीय लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, कचरा उठाव एवं निस्तारण, पर्यटन विकास, नदी सौंदर्यीकरण, गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट और पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण समेत कई समस्याएं रखीं।इसके साथ ही शहर में उच्च स्तरीय होलसेल मार्केट निर्माण की मांग भी उठाई गई।

“महीने में दो बार लगेगा जनता दरबार” — मेयर सुधा गुप्ता

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए महीने में दो बार जनता दरबार लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में रविंद्र मौर्या, विनोद यादव, गुरुशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दीकी, फरहत बेगम और राजकुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, पप्पू सिंह उज्जैन, फैयाज आलम, बेलाल गुफरान, राजा सिंह राजपूत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया।

More From Author

जमशेदपुर: सोपोडेरा स्कूल में मिली युवती के शव का खुलासा; शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार