अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा आखिरकार पूरी हो गई। समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से विधायक निधि से बनने वाले नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
विधायक मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंगल कालिंदी ने शिलापट्ट का अनावरण कर भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की लंबे समय से चली आ रही जायज मांग को धरातल पर उतारते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है।उन्होंने कहा कि यह भवन सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होगा, बल्कि समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और प्रगति का केंद्र बनेगा। इससे सामाजिक कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में काफी सहूलियत मिलेगी।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, नवमी सिंह और सतवीर सिंह बग्गा उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
समाज के लोगों ने जताया आभार
भवन निर्माण कार्य की शुरुआत होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों और समाज के लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी का आभार व्यक्त किया।लोगों ने उम्मीद जताई कि यह भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
