बिरसानगर आवासीय परियोजना का निरीक्षण, 644 आवास जल्द पूर्ण करने का निर्देश

जमशेदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक-3 के तहत चल रही बिरसानगर आवासीय परियोजना के 644 आवासों को जल्द पूरा करने के लिए उपनगर आयुक्त द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ब्लॉक 8 और 23 का किया निरीक्षण

उपनगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस ने बिरसानगर के प्राथमिक ब्लॉक 8 और 23 का निरीक्षण किया।इस दौरान संवेदक और अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि माह के अंत तक नाली निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

बिजली कनेक्शन जल्द देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर मीटर कनेक्शन का कार्य पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लाभुकों को जल्द सौंपे जाएंगे आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना की सीएलटीसी टीम और जूडको के अभियंताओं को भी अपने-अपने कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि सभी जरूरी कार्य पूर्ण कर लाभुकों को जल्द से जल्द आवास हैंडओवर किया जाए।

परियोजना को लेकर प्रशासन गंभीर

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर में दूसरे दिन भी ‘फ्यूल पैनिक’: पंपों पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, 24 घंटे में बिका 3 लाख लीटर तेल

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज भवन का भूमि पूजन संपन्न, विधायक मंगल कालिंदी ने रखी आधारशिला

Recent News