जमशेदपुर: मानगो में स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित कालीघाट के पास गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

नदी में नहाने गए लोगों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार सुबह कुछ स्थानीय लोग नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत मानगो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

तीन दिन पुराना बताया जा रहा शव

पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

दोनों हाथों में चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक के दोनों हाथों में चप्पल थी। इस वजह से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि युवक की मौत हादसा है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

दूसरे स्थान से बहकर आने की आशंका

पुलिस का अनुमान है कि शव नदी में किसी अन्य स्थान से बहकर यहां पहुंचा हो सकता है। फिलहाल आसपास के थानों से संपर्क कर युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में खुलेआम शराब पीने वालों पर एएसपी ऋषभ चतुर्वेदी का ‘प्रहार’; 3 लोगो से वसूला ₹5000 का जुर्माना

मानगो: पारडीह चौक पर ‘मामा स्टोर’ की छत काटकर ₹85 हजार नकदी समेत लाखों की चोरी, भाजपा नेता विकास सिंह ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी